छत्तीसगढ़

रायपुर – आफिस से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, अपराधियों के हौसले बुलंद

रायपुर में अपराधियों को हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कल रात ऑफिस से लौट रहे युवक के साथ अज्ञात लूटेरों ने लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक को आरोपियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहां 4 अज्ञात बदमाशों ने मोवा रेलवे अंडर ब्रिज के पास युवक को चाकू मारकर मोबाइल और नगद लूटकर फरार हो गए। हादसे से घायल वाहन चालक का उपचार स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button