
रायपुर। राजधानी में लगातार कोरोना के संक्रमण दर में गिरावट को देखते हुए रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने अधिकतम 50 व्यक्तियों की संख्या के साथ मैरिज हॉल में विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराने का आदेश जारी किया, बशर्ते कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों को मास्क धारण करना आवश्यक होगा। वही हॉल के भीतर कार्यक्रम स्थल में भी सभी को सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा व कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से वैक्सीनशन करवाना आवश्यक होगा। वही लोगो को जागरूक करने पोस्टर/बैनर भी लगाना अनिवार्य होगा।



