रायपुर ब्रेकिंग – प्राइवेट आइसोलेशन सेंटर से कोरोना मरीज फरार, मचा हड़कंप, तलाश जारी
छत्तीसगढ़, रायपुर – राजधानी के एक प्राइवेट आइसोलेशन सेंटर से कोरोना संक्रमित मरीज भाग गया. उसके भागने के बाद हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। वहीं तेलीबांधा पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने के बाद अब भागे हुए नागरिक की तलाश में है। मरीज अमेरिकी नागरिक है, इस मरीज़ को राजधानी में बने अस्थाई आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था। रामकृषण केयर अस्पताल यहां कोविड संक्रमितों की देखभाल कर रहा है। होटल प्रबंधन की तरफ से की गई शिकायत में कहा गया है कि मरीज इलाज नहीं करवा रहा था। उसने स्टाफ से बदसलूकी की, और बिना किसी को सूचित किए चला गया। मरीज की उम्र 58 साल है। उसके साथ उसकी पत्नी और एक रिश्तेदार भी लापता हैं।
मरीज की पत्नी ने बताया कि- मैं महासमुंद सरायपाली की रहने वाली हूं, हम यहीं रुके थे। जांच में पति कोविड पॉजिटिव पाए गए। उनके किसी तरह के लक्षण नहीं है। इसलिए हमने होम आइसोलेशन के लिए बात की। मगर होटल और अस्पताल के दूसरे स्टाफ हमें जबरदस्ती रखना चाह रहे थे। लगातार होटल का बिल बढ़ रहा था। मेरे पति को सही डायट नहीं दी जा रही थी। उनकी सेहत में गिरावट आ रही थी। वो डायबिटीज, किडनी और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। उनकी डायट का ध्यान हम घर पर बेहतर रख सकते हैं। मगर किसी ने बात नहीं सुनी। मैं पुलिस स्टेशन जा रही हूं, अपनी बात रखने।
ये भी पढ़िए – छग ब्रेकिंग – आरक्षक पर युवती ने लगाया रेप का आरोप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़िए – LPG के दाम सहित 1 सितम्बर से बदल रही हैं ये चीजे, डालेंगी आपके जीवन पर गहरा असर, जानें
ये भी पढ़िए – ब्रेकिंग – फाइनल ईयर की परीक्षाएं होंगी, बिना परीक्षा नहीं होंगे पास, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़े खबर
ये भी पढ़िए – छग ब्रेकिंग – अब शादी-पार्टियों में बजेंगे डीजे, लेकिन करना होगा इन नियमो का पालन
ये भी पढ़िए – महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर का भाव
ये भी पढ़िए – सोने के दामों में जारी है लगातार गिरावट, चांदी के दाम बढे, जानिए कितने हैं दाम
ये भी पढ़िए – छग ब्रेकिंग – संदिग्ध अवस्था में मिली ट्रक ड्राइवर की लाश, जाँच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़िए – ब्रेकिंग – इस बार मुहर्रम पर नहीं निकलेगा ताजियों का जुलूस… सुप्रीम कोर्ट ने मुहर्रम जुलूस निकालने की याचिका को किया खारिज
ये भी पढ़िए – गजब – 5 रूपए की हवा से 45 किलोमीटर तक चलती है ये बाइक, जानिए इस बाइक की खासियत
ये भी पढ़िए – बड़ी खबर – अमेरिका ने चीन को दिया बड़ा झटका, इन 24 कंपनियों को कर दिया ब्लैकलिस्ट



