छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग – रायपुर में कोरोना का कहर जारी, पीएचई मंत्री के बंगले में 15 स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कहर जारी है रोजाना अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में मरीज मिलते जा रहे है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निवास कार्यालय को सात दिनों तक आम लोगों के लिए बंद रखा गया है। मंत्री निवास कार्यालय सतनाम सदन से मिली जानकारी के अनुसार आज निजी स्टॉफ के कुल 15 लोेगों के कोरोना संक्रमित होने के कारण मंत्री गुरू रूद्रकुमार सात दिनों तक आम लोगों से मुलाकात नहीं करेंगे।

इस अवधि में उनके निर्धारित सभी कार्यक्रम नहीं होंगे। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने निजी स्टॉफ के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करते हुए अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यालयीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण मंत्री निवास कार्यालय आमजनों के लिए सात दिन बंद रहेगा।

कल प्रदेश में कुल 2617 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 1176 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 19 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 37489 मरीज सक्रीय है ।

Related Articles

Back to top button