छत्तीसगढ़

रायपुर – बटन वाले चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, राजधानी चाकू की नोक पर

रायपुर। धारदार बटनदार चाकू के साथ आरोपी कैलाश सोनी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैजनाथपारा स्थित एवर ग्रीन चौक पास धारदार बटनदार चाकू से आम लोगों को आतंकित करते आरोपी कैलाश सोनी निवासी बूढ़ापारा खडीयार बाड़ा को गिरफ्तार किया है.

वही कब्जे से 01 नग धारदार बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 313/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आपको बता दे कुछ दिनों से आरोपी कैलाश का धूमल में चाकू लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इसकी सुचना जैसे ही कोतवाली पुलिस को मिली उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी का पतासाजी कर तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान बूढ़ापारा निवासी कैलाश सोनी पिता मोतीलाल सोनी के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button