inh24छत्तीसगढ़

big breaking: बिजली विभाग में कर्मचारी ने लगाया फांसी, फैली पूरे इलाके में सनसनी

रायगढ़। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बिजली विभाग के कर्मचारी ऑफिस के सामने बने साइकिल स्टैंड के सैड में रात 2:00 से 5:00 के बीच फांसी लगाकर जान दे दिया। इस घटना के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया।

बता दें की , मृतक का नाम रामाधार नेताम उम्र 58 वर्ष का है। जो ​कि बेलादुला चक्रधर नगर का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

वहीं मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालंकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। लेकिन जांच के बाद खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button