छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में बारिश शुरू, जानिए प्रदेश में कैसा होगा मौसम, मौसम विभाग ने यहां बताई बारिश की संभावना

मानसून प्रवेश के पहले छत्तीसगढ़ में बुधवार रात को मौसम में बदलाव के संकेत के साथ राजधानी रायपुर में बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों बताया है कि आज रात 8 बजे के बाद मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। बुधवार रात 8 बजे से गुरूवार पूर्वान्ह 11 बजे के बीच प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरूवार 11 जून को प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के पूर्वानुमान के साथ ही अंधड़ और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी होने और कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट के साथ ही शुक्रवार को आंधी-तूफान की ज्यादा संभावना हैै। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी घटकर 24 डिग्री हो जाएगा। बूंदाबांदी होने की 60 से 70 प्रतिशत तक संभावना है। उम्मीद जताई गई है कि इस सप्ताह के अंत तक मानसून पूर्व बारिश होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button