छत्तीसगढ़

रायगढ़ – होटल में युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर शादीशुदा महिला से किया रेप, ट्रेन में हुई थी दोस्ती, वीडियो बनाकर करता था दुष्कर्म – cgtop36.com


रायगढ – महिला से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक की मुलाकात ट्रेन में पीड़ित महिला से हुई थी फिर उसके बाद दोनो में दोस्ती हो गई। जब बातचीत बढ़ने लगी तो एक दिन युवक ने मिलने बुलाया। दोनो होटल में मिले फिर युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर शादीशुदा महिला से रेप किया. शातिर युवक ने अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना ली।

इसके बाद अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर और संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा. घटना से क्षुब्ध शादीशुदा महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की. इस बीच महिला को पुलिस ने बचा लिया. पुलिस द्वारा बार-बार पूछने पर महिला ने आपबीती बता दी।

 पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि सितंबर 2021 में ट्रेन में उसकी मुलाकात कोरबा के राजू राजपूत(32) से हुई थी. उसने बताया कि मुलाकात के वक्त राजू उसे अच्छे घर का लगा. इसलिए उसने राजू को नंबर दे दिया था. नंबर देने के बाद दोनों बातचीत किया करते थे. दोनों की दोस्ती हो गई थी।



Related Articles

Back to top button