छत्तीसगढ़

राहुल गांधी ने खोला मोदी सरकार पर नया मोर्चा, सीएम भूपेश बोले बिजली बिल बढ़ा है तो अडानी के द्वारा महंगा कोयला खरीदने के कारण ही बढ़ा


राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि “खदानें, एयरपोर्ट, रेलवे सब अडानी को जा रहा है… ऐसा क्या है जो सभी चीज़ें अडानी के हाथों में दी जा रही हैं?… राहुल गांधी सही कह रहे हैं… आज अगर बिजली बिल बढ़ा है तो अडानी के द्वारा महंगा कोयला खरीदने के कारण ही बढ़ा है…”

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अडानी ग्रुप इंडोनेशिया में कोयला खरीदता है और जब उनका कोयला भारत आता है तो इसका दाम दोगुना हो जाता है. फिर महंगे कोयले का हवाला देकर जनता को महंगी बिजली बेची जाती है. राहुल ने कहा कि इसी तरह से अडानी ग्रुप ने भारत की गरीब जनता की जेब से 12000 करोड़ रुपये निकाले हैं और इस काम में प्रधानमंत्री उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन कर अडानी समूह, कोयला कीमतों और मोदी सरकार के फैसलों को लेकर कई आरोप लगाए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर कहा कि अडानी ग्रुप ने कोयला इंपोर्ट करने में कोयले की कीमतें ज्यादा दिखाई और बिजली के दाम बढ़ा दिए. इस तरह से अडानी ग्रुप ने जनता की जेब से 12000 करोड़ रुपये ले लिए।

राहुल गांधी ने कहा था कि अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक ये कोयला भारत पहुंचता है उसका दाम दोगुना हो जाता है. ऐसे करीब 12000 करोड़ रुपये अडानी ग्रुप ने हिन्दुस्तान की जनता के पॉकेट से निकाले हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप कोयले की कीमतों को बढ़ा हुआ यानी की ‘ओवरप्राइस’ दिखाता है, जिससे यहां बिजली की कीमतें बढ़ जाती हैं.



Related Articles

Back to top button