Politicsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी प्रियंका गांधी, जनसभा को करेंगी संबोधित

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो गया है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। प्रियंका गांधी अपने दौरे के दौरान राजनांदगांव और कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 अप्रैल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी दो लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशयों के पक्ष में प्रचार करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी पहले राजनांदगांव और उसके बाद कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राजनांदगांव से प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर से प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में सभा करेंगी।

Related Articles

Back to top button