छत्तीसगढ़

खून से भीगी मिली गर्भवती महिला, इलाज को ले जाते रास्ते में तोडा दम, बिलासपुर में हत्या की आशंका

गर्भवती महिला की खून से लथपथ बेहोश घर में पड़ी थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई

बिलासपुर जिले के चकरभाठा वार्ड क्रमांक 12 निवासी एक गर्भवती महिला की खून से लथपथ बेहोश घर में पड़ी थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला के शरीर पर चोटों के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मानिकचौरी निवासी चिंतामणि मिश्रा चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 12 में शत्रुहन कौशिक के मकान में किराए में रहता है। घर में उसकी पत्नी रहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार चिंतामणि सिरगिट्टी के वाटर प्लांट में ड्राइवर का काम करता है एवं उसकी पत्नी आठ माह से गर्भवती थी। कल सुबह चिंतामणि डयूटी चला गया था फिर सुबह ११ के आसपास मकान मालिक घर पहुंचा तो अन्नू आंगन में पड़ी थी एवं उसके चेहरे, आंख व शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी थी और वह खून से लथपथ बेहोश थी।

मकान मालिक ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस के डॉयल 112 में दी एवं मामले की जानकारी उसके पति को दी। महिला की रिश्तेदार बुवा कलिंद्री पास में ही रहती है वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल (मातृ-शिशु अस्पताल) ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने सिम्स रेफर किया उसके बाद रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button