छत्तीसगढ़

ASI को पत्थर मारने वाला को पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल |


जशपुर/पत्थलगांव। वारंट तामिल करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी लघु तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बागबहार थाना क्षेत्र के कुकुरगांव में न्यायालय का वारंट तामील करने गई पुलिस की टीम पर अचानक आरोपी लघु तिर्की नामक आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया था। इस हमले में बागबबहार थाना में पदस्थ ASI जीवनाथ गिरी के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गए थे।



read also- बढ़ी शासकीय स्कूलों की गुणवत्ता, प्रवेश के लिए लगी होड़, प्रदेश में शिक्षा का स्तर हुआ एक समान : मुख्यमंत्री बघेल

आरोपी के इस हमले के बाद पुलिस टीम ने घायल ASI को तत्काल उपचार के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद कोतबा और बागबबहार थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच कर तत्काल आरोपी लघु तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पत्थलगांव SDOP हरिश पाटिल ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके विरुद्ध पुलिस टीम पर हमला करने का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को पुलिस ने तत्काल जेल भेज दिया है।



Related Articles

Back to top button