डोंगरगढ़ शहर में करोना महामारी की स्थिति को लेकर थाना ने बैठक हुई आयोजित
महेंद्र शर्मा बंटी राजनांदगांव – आज 6 सितंबर को डोंगरगढ शहर में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए थाना डोंगरगढ़ मे नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम एस, डी, एम,अविनाश भोई ,एस डी ओ पी, चंद्रेश सिह ठाकुर, थाना प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो, एवं शहर के सभी वार्ड पार्षदगण जनप्रतिनिधियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों व्यापारीगणों की उपस्थिति में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए थाने में शाम 5 बजे बैठक आयोजित की गई ।

बैठक के दौरान सभी से शासन के निर्देशों का पालन करने कहा गया । और शहर में जिस जगह को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया वहां की दुकानों को खोलने के टाइम को लेकर चर्चा की गई जिसमें सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकाने खोलने के लिए कहा गया है । और सभी दुकानदारो एवं व्यपारियो को सोशल डिस्टेंसिंग मस्त सेनेटाइजर और रजिस्टर मेंटेन करने की बात कही गई है।

साथ ही दुकानदारो एवं व्यपारियो से कहा गया कि अगर शहर के कन्टेनमेट जोन वाली जगह पर दुकाने दोपहर 2 बजे के बाद खुली पाई गई तो दुकान को सील करने की कार्यवाही की जावेगी औऱ बैठक में कहा गया कि जहाँ 5 से ज्यादा करोना के मरीज निकलेंगे उस जगह को कंटेन्मेंट घोषित किया जाएगा । बैठक में शहर के आम नागरिकों से भी अपील करते हुए मास्क औऱ सेनेटाइजर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही गई है । जिसमे सभी उपस्थित लोगों ने अपनी सहमति प्रदान की है ।




