छत्तीसगढ़

मां ने बच्ची को लगाई फटकार, सुबह फंदे से लटका मिला शव … |


CG GIRL SUICIDE  बलरामपुर। एक बड़ी घटना सामने आई है जहां एक मां की डांट से नाराज होकर 10 साल की छात्रा खुद को फांसी लगा कर मौत को गले लगा लिया। मां ने बच्ची को बकरी नहीं बाँधने पर डांट लगा दी थी जिसके बाद अगले दिन बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज का है। सूचना मिलने पर पूर्व सांसद रामविचार नेताम भी परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

Read More- धर्मांतरण पर परमात्मानंद गिरी का विवादित बयान, बोले- ‘सोनिया गांधी के सबसे बड़े एजेंट थे अजीत जोगी

CG GIRL SUICIDE  बलरामपुर जिले के ग्राम पथरी निवासी मंजू पोर्ते (10 वर्ष) 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। रविवार को स्कूल में छुट्टी होने के कारण वो घर पर ही थी। शाम को उसकी मां ने उसे बकरी बांधने के लिए कहा, लेकिन बच्ची ने मां की बात नहीं मानी। इस पर बच्ची को मां ने डांटा l मां की डांट से मंजू इतना गुस्सा हो गई कि घर छोड़कर निकल गई। पहले तो परिजनों ने सोचा कि वो यहीं कहीं गई होगी, तो ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

जब बच्ची रात होने पर भी घर नहीं लौटी, तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकल गए। उन्होंने पूरे गांव में उसकी तलाश की। सोमवार को गांव के लोगों ने बच्ची की लाश उसके घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर दुपट्टे से लटकी देखी और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार वाले दौड़े-दौड़े आए, जहां बेटी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

Read More- CG News : सीएम आज ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का करेंगे शुभारंभ,5 वर्षों में 15 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य…

घटना की सूचना बलरामपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने माता-पिता का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिलहाल जांच चल रही है। इधर घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने सांसद निधि से 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि परिजनों को दी।



Related Articles

Back to top button