छत्तीसगढ़
गरियाबंद -सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकी मिली युवक लाश, जांच में जुटी पुलिस

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- फिंगेस्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी पहुंच मार्ग घने जंगल मे सागौन के पेड़ में ग्राम पतोरा निवासी लोकेश यादव उम्र 23 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया।
मृतक युवक 31अक्टूबर से घर मे बिना बताए चले गए थे।वही परिजनों ने आस पास खोज खबर लेने के बाद 3 नवम्बर को स्थानीय थाना फिंगेश्वर में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था ।
आज तड़के सुबह मृतक की लाश गनियारी के घने जंगल में फांसी के फंदे में लटके होने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे फिंगेस्वर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिए है





