Breaking News

छत्‍तीसगढ़ – 15 अप्रैल के बाद छात्रों का स्कूल जाना अनिवार्य नहीं – cgtop36.com


छत्‍तीसगढ़ – भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने अहम फैसला किया है। अब 15 अप्रैल के बाद छात्रों का स्कूल जाना अनिवार्य नहीं किया गया है। केवल सरकारी स्कूलों पर ही ये नियम लागू होगा। हालांकि स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति जरुरी होगी। 14 मई तक ही स्कूलों को खोलने की अनुमति रहेगी।

गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़ में निजी स्कूलों की तर्ज पर अब स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूलों में भी नर्सरी की कक्षाएं शुरू कर दी गईं हैं। छत्‍तीसगढ़ राज्य में पहली बार शुरू हो रही नई व्यवस्था से हर साल नर्सरी में पढ़ने वाले 8,120 बच्चों को लाभ मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम व 32 हिंदी माध्यम स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।

छत्‍तीसगढ़ राज्य सरकार ने इन प्रत्येक स्कूलों में 40-40 नर्सरी की सीटों के लिए अनुमति दी है। नई व्यवस्था लागू होते ही सभी 203 स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।



Related Articles

Back to top button