छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन मकान के अंदर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मामला दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थे की, गीदम स्थित गायत्री नगर वार्ड क्रमांक 12 के ओमप्रकाश ठाकरे नामक व्यक्ति ने अपने निर्माणाधीन मकान के अंदर जुआ खेला जा रहा है।

read also- पुलिस को ट्रक को चोरी कर खपाने वाले एक गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता, कबाड़ी कारोबारी भी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए जुआरियों के पास से 16 हजार 6 सौ 40 रूपए नगद और ताश की पत्ती, 3 मोबाइल फोन,1 नग बल्ब जब्त की गई है। आरोपियों के नाम 61 वर्षिया राम दयाल, 25 वर्षिया अकाश शिवहरे 39 वर्षिया ओम प्रकाश ठाकरे, 42 वर्षिया जितेन्द्र झाड़ी, 38 वर्षिया अनिल कुमार शिवहरे है। सभी अटल आवास पारा गीदम के निवासी है। फिलहाल पुलिस ने सभी जुआड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



Related Articles

Back to top button