छत्तीसगढ़

चोरी के 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 4 लाख 80 हजार नगद बरामद

चोरी के 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 4 लाख 80 हजार नगद बरामद

पेंड्रा. चोरी मामले में मरवाही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मरवाही पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सिवनी गांव में छुपे हुए थे. आरोपियों के सिवनी गांव में छुपे होने की इनपुट मिलते ही पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों के पास से 4 लाख 80 हजार नगद बरामद हुआ है. बता दें कि बीते दिनों गल्ला व्यापारी अशोक गुप्ता के घर से 8 लाख रुपए की चोरी हुई थी. मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी थी.

Related Articles

Back to top button