छत्तीसगढ़

PM MODI का बड़ा ऐलान, कहा – छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने पर हिंदी में होगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई…


कांकेर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांकेर में चुनावी सभा ली. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मातृभाषा हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी. प्रधानमंत्री आवास योजना का काम तेज किया जाएगा. हर गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा.

read more- CG NEWS: रायपुर दक्षिण से 17 प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम, कांग्रेस का थामा दामन…

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस कभी नेक नीयत से काम नहीं कर सकती. 10 साल पहले केंद्र सरकार में लाखों-करोड़ों के घोटाले करके कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भर ली थी, लेकिन 10 साल में कांग्रेस की तिजोरी खाली हो गई इसलिए कांग्रेस शासित राज्य में वहां के लोगों को कांग्रेस लूट रही है. यहां पिछले पांच साल यही किया है. इस सरकार को अब बाहर का रास्ता दिखाना है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अभी तक भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है जबकि कांग्रेस लगभग एक दर्जन घोषणाएं कर चुकी हैं जिसमें किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त शिक्षा, गैस सिलेंडर में सब्सिडी जैसे घोषणाएं शामिल हैं, बताते चले कि 7 नवंबर को प्रदेश में पहले चरण का मतदान है जिसमें प्रदेश की 20 सीटों पर मतदान किया जाएगा ऐसे में मतदाता ही नहीं भाजपा के प्रत्याशियों को भी पार्टी की तरफ से घोषणाओं का इंतजार है।



Related Articles

Back to top button