CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में छाया काला बादल, भारी बारिश, ओलावृष्टि व बिजली गिरने की आशंका…

Riya Modanwal
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में छाया काला बादल, भारी बारिश, ओलावृष्टि व बिजली गिरने की आशंका…
CG Weather Update: मानसून का छत्तीसगढ़ में प्रवेश हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है,साथ ही बिजली भी गिर सकती है। विभाग का कहना है कि अब प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी व लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून की दस्तक होते ही दिन का अधिकतम तापमान गिरने के साथ ही रात भी थोड़ी ठंडक हुई है।
CG Weather Update: प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आइ है। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। बारिश की वजह से जगदलपुर के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट रही, यहां का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
READ MORE- CG News : राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का धान जलकर खाक…
CG Weather Update: मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए कर्नाटक के कुछ और भाग के साथ ही विदर्भ और छत्तीसगढ़ प्रवेश कर गया है। मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, बीजापुर, निजामाबाद, दुर्ग, डाल्टनगंज, बक्सर, सिद्धार्थनगर है।अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्र में भी पहुंच जाएगा।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में छाया काला बादल, भारी बारिश, ओलावृष्टि व बिजली गिरने की आशंका…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.




