छत्तीसगढ़

देश में जारी हुवे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से सुस्ती का दौर चल रहा है. आज सुबह सात बजे WTI Crude Oil 0.35 प्रतिशत गिरकर 83.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

जबकि, Brent Crude Oil 0.17 प्रतिशत फिसलकर 87.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस बीच भारत के ज्यादातर शहरों में तेल वितरक कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. हालांकि, वैट टैक्स के कारण कुछ शहरों में दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये, जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

अन्य शहरों में क्या है भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल की कीमत 105.18 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 92.04 रुपये लीटर है. यहां तेल की कीमतों में पिछले तीन दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. जबकि, झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 97.81 रुपये और डीजल 92.56 रुपये लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये लीटर मिल रहा है. इसके अलावा, नोएडा में पेट्रोल 94.83 रुपये और डीजल 87.96 रुपये लीटर, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये, चंडीगढ में पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये और जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये लीटर है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button