छत्तीसगढ़

Petrol Diesel Price – आज फिर डीजल के दाम में आई गिरावट, जाने आज क्या है भाव

सरकारी तेल कंपनियों  ने आज फिर डीजल के दाम  में कमी की। हालांकि पेट्रोल को जस का तस छोड़ दिया। इसकी कीमतों में पिछले 10 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर टिका रहा जबकि डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 70.46 रुपये प्रति लीटर तक घट गया।

read also,,,ब्रेकिंग – हाथरस में हुए दरिंदगी का शिकार युवती का फॉरेंसिक रिपोर्ट आया सामने, इस वजह से हुई मौत

बीते सितंबर में 1.19 रुपये सस्ता हुआ था पेट्रोल

पिछले अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई, वह बीते एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। हालांकि, बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर ठहर कर कमी का रुख था और पिछले महीने इसमें 1.19 रुपये की कमी हो चुकी है।

एक महीने में 3.10 रुपये सस्ता हुआ डीजल

पिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों  ने डीजल के दाम में काफी कटौती की है। बीते 3 अगस्त से ठहर ठहर कर इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम  पेट्रोल रुपये /लीटर    डीजल रुपये /लीटर

दिल्ली 81.06     70.46

मुंबई   87.74     76.86

चेन्नै  84.14     75.95

कोलकाता     82.59     73.99

नोएडा  81.58     71.00

रांची   80.73     74.58

बेंगलुरु 83.69     74.63

पटना  83.73     76.10

चंडीगढ़ 77.99     70.17

लखनऊ 81.48     70.91

(स्रोत आईओसी SMS)

कच्चा तेल नीचे ही जा रहा है

कोविड-19 (Covid-19) महामारी की वजह से बाजार में क्रूड की कमजोर मांग ने कीमतों को और नीचे कर दिया है। दुनिया भर में कोविड-19 के नए मामलों ने ग्लोबल ऑइल मार्केट को डुबो दिया है। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन (Lockdown) के फिर लगने को लेकर बढ़ती चिंताओं ने क्रूड ऑयल के आउटलुक को कमजोर कर दिया। ओपेक की ओर से उत्पादन में कटौती के बावजूद लीबिया और ईरान ने अपने तेल निर्यात में वृद्धि की और इससे लिक्विड गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, अमेरिकी द्वारा अतिरिक्त स्टिमुलस पैकेज की उम्मीद ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट सीमित रखी। गुरुवार को भी बाजार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.39 डॉलर जबकि ब्रेंट क्रूड 0.40 डॉलर सस्ता हो कर बंद हुआ।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button