छत्तीसगढ़

लगुन करने जा रहे एक ही परिवार के करीब एक दर्जन लोग हुए सड़क हादसे के शिकार, यात्री बस ने बुलेरो को मारी जोरदार टक्कर


गुनौर थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है ,जहाँ एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बुलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, घटना देर रात की बताई जा रही है। जिसमें सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सभी घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में भर्ती करवाया गया।

read also – Crimeअंधे क़त्ल की गुत्थी, 2 सगे भाई निकले हत्यारे, जानिए पूरा मामला…

कुछ यात्रियों की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बोलेरो में सवार लोग एक ही परिवार से थे जो इटोरा लगुन करने जा रहे थे तभी पडरिया के पास तेज रफ्तार यात्री बस से आमने सामने भिड़ंत हो गई और करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है, जबकि तीन गंभीर लोगों को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।



Related Articles

Back to top button