फील्ड में सुरक्षित कार्य करने के उपायों को लेकर अधिकारियों ने लाइन कर्मियों को दिया प्रषिक्षण
महेंद्र शर्मा बंटी – राजनांदगांव 15 अक्टूबर को आज छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव संचारण एवं संधारण संभाग में अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों के पालनार्थ लाइनकर्मियों को सतत् विद्युत व्यवस्था के मदद्ेनजर अपने-अपने फील्ड में सुरक्षित ढंग से कार्य करने के टिप्स दिए हैं। कार्यपालन अभियंता व्ही. आर. के. मुर्ति एवं विद्युत निरीक्षक (सुरक्षा) कौषिक ने राजनांदगांव संभाग के सभी वितरण केन्द्र के विद्युत कर्मियों को प्रषिक्षण सत्र में सुरक्षा के विभिन्न उपायों को सुझाया। विद्युत कंपनी कें अधिकारियों ने कहा कि लाइन में कार्य करते समय कर्मियों को हमेशा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी चूक या लापरवाही खतरनाक हो सकती है। कार्य करते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अवष्य करें। कंपनी के लिए आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए स्वयं तथा अपने साथी कर्मचारियों की सुरक्षा आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। गौरतलब हैे कि राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी. के. मेश्राम द्वारा जारी दिशा-निर्देश के बाद राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले के सभी जोन, उपसंभाग एवं वितरण केन्द्रों में कार्यरत्त विद्युत कर्मियों को सुरक्षा से संबधी जानकारियां दी जा रही हैं।
read also..डोंगरगढ माँ बम्लेश्वरी देवी के भक्तजन ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकेंगे

पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव संभाग के कैलाष नगर स्थित कार्यालय में सुरक्षा जागरूकता को लेकर आयोजित इस प्रषिक्षण सत्र में सभी वितरण केन्द्र के लाइनकर्मी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री व्ही. आर. के. मुर्ति एवं सहायक अभियंता (सुरक्षा) कौषिक ने उपस्थित विद्युत कर्मियों से कहा कि विद्युत लाइनों पर कार्य करने के पूर्व विधिवत परमिट लेकर सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करते हुए एबी स्वीच को ओपन कर लाइन को डिस्चार्ज कर लेवें, और यह भी सुनिश्चित कर लेवें कि किसी अन्य उपकेन्द्र से इस लाईन पर विद्युत प्रदाय तो नही किया जा रहा है यदि ऐसा है तो उसे दूसरे छोर से भी नो बैकफीड परमिट अवश्य ले तथा लाइन को बंद करावें। मोबाइल के माध्यम से कदापि परमिट ना लें। कार्य क्षेत्र में सुरक्षा उपकरणो जैसे डिस्चार्ज राड, सेफटी बेल्ट, हेलमेट, दस्तानों आदि के प्रयोग कर ही कार्य को संपादित करें। इस प्रषिक्षण में लाइन कर्मचारियों द्वारा भी अपने अनुभव एवं कार्य के दौरान आने वाले परेशानियों को साझा किया गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता एम. के. षुक्ला, कनिश्ठ अभियंता सोमी ख्रोब्रागढे, नेहा गढपायले एवं उत्तम साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी षामिल हुए।
read also..डोंगरगढ़ – ‘एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध’ अभियान के तहत एक दिन में 24 वार्डों से लिया गया 2023 सैम्पल
read also..PUBG गेम के जरिए दोस्ती कर, नाबालिग से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार



