छत्तीसगढ़

धान खरीदी- कहीं नही हुवा लाठीचार्ज, बोनस के लिए 5000 करोड़ का बजट प्रावधान

चक्का जाम हुआ था प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया

धान खरीदी को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन को कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने प्रायोजित बताते हुए कहा की परसों तक 82 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। बहुत जगह में किसानों के नए बारदाना की समस्या थी। जहां-जहां बारदाने की कमी थी वहां पर बारदाना पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए थे।

उन्होंने कहा कि जिनका टोकन कट चुका है, पंजीयन हो चुका है। उनको खरीदी करने के संदर्भ में निर्देश दिया जा चुका है। जो असंतोष दिख रहा है वह प्रायोजित दिख रहा है।

कल किसानों पर हुए लाठीचार्ज को भी कृषि मंत्री ने मानने से इंकार करते हुवे कहा कि प्रदेश में लाठीचार्ज की स्थिति नहीं है, चक्का जाम हुआ था प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया है।

कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को देने की योजना पर बताया कि बजट में 5000 करोड़ के अतिरिक्त राशि की व्यवस्था की है। जिसके जरिए समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को दी जाएगी। उप मंत्रिमंडलीय समिति ने नीतिगत तैयारी कर ली है मुख्यमंत्री के लौटते ही नाम तय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button