राजनांदगांव में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया

एंकर राजनांदगांव में कोरोना संक्रमण के बीच लगे लॉकडाउन में अक्षय तृतीया का पर्व और भगवान परशुराम जी की जयंति श्रध्दा भक्ती के साथ मनाई गई।इस मौके पर लोगो ने अपने दिवंगत परिजनों के आत्मा के शांति के लिए नदी तालाबों मे तर्पण किया।राजनांदगांवा जिले में अक्षय तृतीया का पर्व कोरोना संक्रमण के चलते सादगी से मनाया गया ।छत्तीसगढ़ में इस पर्व को अक्ती के नाम से भी जाना जाता है आज के दिन अक्ती पानी का विशेष महत्व है और अपने दिवंगत परिजनों की आत्मा के शांति के लिए तर्पण किया जाता है।
राजनांदगांव शहर के लोगों ने नदी तालाब पहुंचकर अपने दिवंगत परिजनों के आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया और अपने पीतरों से कोरोना के खात्मे के लिए कामना की। आक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम की जयंति भी लोगों ने श्रध्दा भाक्ती के साथ मनाया। भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। भगवान परशुराम जी के जयंती अवसर पर शीतला मंदिर में श्रध्दालू ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की, यहां के पुजारी ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे आवतार थे।
बाईट – पंडित दानीप्रसाद दुबेअक्षय तृतीया के दिन मिट्टी के बने गुड्डा गुड्डियो का ब्याह रचाने की भी परम्परा है, बच्चे इस दिन उत्साह से गुड्डा गुड्डियो का ब्याह रचाते है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते आक्षय तृतीया पर्व को लेकर शहर में रौनक नहीं रही,लोग घर पर ही रहकर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया। वहीं किसानो ने आक्षय तृतीया के दिन से आपने कृषि कार्य की शुरुआत भी है।




