छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव नेकिया 26 दिव्यागों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल का वितरण

पलारी – समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल एल सोनवानी के नेतृत्व में जनपद पंचायत के विहान कार्यालय परिसर में गुरुवार को कसडोल विधायक व संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने ब्लाक के 26 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल का वितरण किया ।आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री साहू ने कहा कि ट्राइसिकल मिलने से चलने फिरने में असमर्थ दिव्यांगजनों को कही भी आने जाने में आसानी होगी और उनका उत्साहवर्धन भी होगा।आपने अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगों को यथोचित व्यसाय करने उन्हें प्रोत्साहित कर उचित सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा,उपाध्यक्ष मनोज आडिल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश शंकर जायसवाल, बाबूखान, ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जनपद सदस्य पप्पू साहू, संडी अध्यक्ष युवराज चन्द्राकर,पूर्णिमा वीरेंद्र महेश्वरी,हेमा साहू, खिलेश्वरी,तुलसी डहरिया, दीपक साहू, नरोत्तम बंजारे, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी तिलक वर्मा, खुशबू बंजारे,सरपंच संघ अध्यक्ष चरणदास तेहरवंश,सहित अंचल के दिव्यांगजन,पालकगण,अधिकारी, कर्मचारिउपस्थित थे।सन्चालन आर के वर्मा व आभार प्रदर्शन सी ई ओ एल एल सोनवानी ने किया।

Related Articles

Back to top button