छत्तीसगढ़

शराबी बेटे के मारपीट से तंग थे मां बाप और बहन, हाथ पैर बांध कर पिला दिया जहर

राजनांदगांव इलाके के गैंदोटाला के केशाल गांव में नशे में मारपीट करने वाले अपने पुत्र को उसी के मां-पिता व पुत्री द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी मृतक की मां, पिता, भाई व उसकी पुत्री को गिरफ्तार कर लिया है।

गैंदाटोला टीआई अमृत साहू ने बताया कि ग्राम केशला निवासी मृतक ढालसिंग पिता तिलक राम चन्द्रवंशी नशे का आदी था और नशे की हालत में आए दिन घर में विवाद कर अपने परिजनों से मारपीट करता था। गुरुवार को ढालसिंग नशे की हालत में घर पहुंचा और अपने परिजनों से फिर मारपीट कर रहा था।

गुस्साए पिता तिलकराम चन्द्रवंशी, मां सुनीता देवी, भाई वासुदेव चन्द्रवंशी और उसकी नाबालिग बेटी ने पुत्र ढालसिंग चंद्रवंशी के हाथ, पैर को बांधकर उसके गर्दन को रस्सी से कस कर एवं फोरेट जहर पिलाकर और लकड़ी के कोटेला में सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में अपने पुत्र की हत्या करने पर उसके पिता तिलकराम चन्द्रवंशी, मां सुनीता देवी, भाई वासुदेव चन्द्रवंशी और उसकी नाबालिग बेटी को धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button