छत्तीसगढ़

पलारी- शादी का झांसा देते हुये नाबालिक लड़की को भगा ले जाने साथ ही करता रहा दुष्कर्म, आरोपी और साथी गिरफ्तार – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – घटना का विवरण इस प्रकार है थाना पलारी क्षेत्र की नाबालिक लड़की दिनांक 25.03.2022 से गुमशुदा हो गई है, जिसका रिपोर्ट उनके मां द्वारा थाना पलारी में किया गया। जिस पर गुम ईंसान क्र. 30/22 एवं अपराध क्र 144/21 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर अपहृता की लगातार खोजबीन किया जा रहा था।

Read Also – Chhattisgarh- जंगलों में लगी है भीषण आग, सूरजपुर में जंगल के आस-पास स्थित ग्रामीणों के घर आग की चपेट में आने का खतरा, वन कर्मचारी हड़ताल पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में थाना प्रभारी पलारी प्रमोद सिंह के नेतृत्व में सउनि बलीराम रावटे, आरक्षक राजकुमार केवट एवं महिला आरक्षक आशा भारती के द्वारा पीडिता को आरोपी पुरूषोत्तम यादव पिता शंकर लाल यादव उम्र 20 वर्ष साकिन सैहा थाना पलारी के कब्जे से सैहा थाना पलारी से बरामद कर थाना लाया गया ।

Read Also – जशपुर में हैवानियत, 70 साल की वृद्धा से बलात्कार, अकेली बुजुर्ग महिला को देख घटना को दिया अंजाम

पीडिता/अपहृता से पुछताछ करने पर बताई कि आरोपी पुरूषोत्तम यादव द्वारा बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी है कि प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4(2) पाक्सो एक्ट जोडी गई। की प्रकरण में नाबालिग पीड़िता एवं आरोपी को भागने में मदद करने वाले आरोपी एकलव्य यादव पिता मंतरू यादव उम्र 19 वर्ष ग्राम सैहा एवं मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव को दिनांक 27-03-2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलौदाबाजार पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।



Related Articles

Back to top button