छत्तीसगढ़
पलारी – भाजपाईओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को किया याद

कुश अग्रवाल पलारी – एकात्म मानववाद व अंत्योदय जैसे प्रगतिशील दर्शन के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक भाजपा के निवदाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,पलारी में उनकी तैलय चित्र पर भाजपा मंडल पलारी के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही उनके किये गए कार्यों एवं बलिदान को याद किया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश चन्द्राकर विपिन बिहारी वर्मा डॉ. अजय राव दुर्गामहेश्वर नंद वर्मा सेवक वर्मा यशवर्धन वर्मा धीरज मिश्रा पवन वर्मा सोनू निर्मलकर ताजेन्द्र कन्नौजे संकेत वर्मा पिला राम साहू रवि ध्रुव हेमन्त वर्मा लोकेश यदु चूड़ामणि साहू राहुल चन्द्राकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे




