छत्तीसगढ़
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने लिया चपेट में

महासमुंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा। एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार सुबह 9 बजे की है। तुमगांव थाना क्षेत्र में करणीकृपा पावर प्लांट के सामने की घटना। घटना का वीडियो प्लांट के सीसीटीवी में कैद हुआ। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read also- नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है , लाख रुपये के इनामी सहित 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण



