छत्तीसगढ़

रायपुर में अतिथि गृह के सामने भीषण दुर्घटना, तड़के 4 बजे की घटना

राजधानी रायपुर में सोमवार की सुबह राज्य अतिथि गृह के सामने भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें दो लग्जरी कार आपस मे टकरा गईं। दुर्घटनाग्रस्त कारें एक ही परिवार की बताई जा रही हैं।

बता दें कि घटना सुबह तकरीबन 4 बजे की है, घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार के एयरबैग की वजह से उनमें सवार लोगों की जान बच सकी है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से कारें हटवाई और जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button