छत्तीसगढ़

वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के समक्ष कमजोर नजर आ रही है विपक्षी पार्टी


नई दिल्ली। देश में चल रहा है चुनावी माहोल , पार्टिया कर रही है 2024 चुनाव में जीत की तैयारी। ऐसे में मिली खबर के अनुसार बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। भाजपा सरकार 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव में तीसरी बार रिकार्ड सीटों से जीतना चाहती है। और इस लिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इस बार 400 सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य रखा है ।

2019 के लोकसभा चुनाव में हारे हुए क्षेत्रो को इस बार जीतना चाहती है। और इस लिए पार्टी ने आगामी चुनाव में जितने के लिए खास रणनीति भी बनाई है ।बीजेपी को 2019 में जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था उन 160 लोकसभा सीटों के लिए पार्टी विशेष अभियान शुरू करने जा रही है । ताकि इस बार की लोकसभा चुनाव में उन सभी सीटों को जीता जा सके।

चुनावी रणनीति के तहत इन 160 सीटों को दो भागों में बांटा जाएगा। पहले 80 सीटों के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रैलियां करेंगे, वहीं बाकी की 80 सीटों पर गृहमंत्री अमित शाह जनसभाएं करेंगे। रणनीति के तहत बीजेपी इन संसदीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 45 रैलियां आयोजित करने की तैयारी में है । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन सीटों पर मिले फीडबैक के आधार पर लगातार रणनीति बना रहे हैं । बीजेपी ने अपने तीन राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, विनोद तावड़े और तरुण चुग को रैलियों की तैयारियों का जिम्मा सौंपा गया है।

इन 160 सीटों पर पहले चरण का प्रचार अभियान पूरे होने के बाद पार्टी दूसरे चरण का प्रचार अभियान शुरू करेगी । जिसमें देश बाकी बची 383 सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े नेताओं के कार्यक्रम तय किए जाएंगे ।वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की अभी तक कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है बल्कि विपक्ष अभी तक बिखरा हुआ नजर आ रहा है । विपक्ष के तमाम नेताओं ने कोशिश की लेकिन अभी तक पीएम मोदी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में एक नेता के चेहरे पर सहमति नहीं बन पाई । कांग्रेस अपने नेतृत्व में बीजेपी को टक्कर दे पाएगी की नहीं इस बात पर भी संशय है ।

ऐसा देखा जा रहा है की पिछले दो लोकसभा चुनाव से बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए बहुमत हासिल कर रहा है । लोकसभा चुनाव 2019 में तो बीजेपी ने अकेले ही बहुमत का आंकड़ा 282 पार कर लिया था । इस लिए बीजेपी ने इस बार 400 सीटों को जितने का टारगेट रखा है ।



Related Articles

Back to top button