छत्तीसगढ़

Big breaking – बीजापुर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद, झारखंड के रहनेवाले थे शहीद

बीजापुर जिले में नक्सलियों और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान के शहीद होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड की टीम तलाश अभियान में जुटी थी, उसी दौरान दोपहर लगभग 2 बजे उरीपाल के जंगलों में मुठभेड़ शुरू हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन के कांस्टेबल मन्ना कुमार (32) शहीद हो गए हैं। वह झारखंड के साहिबगंज जिले के रहने वाले थे।

Related Articles

Back to top button