पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर पुष्पांजलि अर्पित की
महेंद्र शर्मा बंटी – डोंगरगढ़ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक,संघठनकर्ता एवम जनसंघ के अध्यक्ष रहे।वे समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे,वे भारतीय राजनीति में एकात्म मानववाद विचारधारा के संवाहक बने। आज 25 सितंबर को अनिल पांडेय के प्रतिष्ठान में आयोजित उक्त कार्क्रम की शुरुवात पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की तत्पशश्चात पूर्व एल्डरमैन परविंदर सिंह मोंटी,महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बड़वाइक,पूर्व मण्डल महामंत्री विजेंद्र सिंह ठाकुर,नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा जी ने कार्यकर्ताओ के बीच पण्डित जी के जीवन वृतांत एवम भारतीय राजनीति में समावेशी विचारधारा पर सारगर्भित उदबोधन दिया।

उक्त कार्यक्रम के उपलक्ष पर अनिल पाण्डेय,सविता दरगड,वीरेंद्र सोनी सीनियर,द्वारका प्रसाद शर्मा,मीना यादव,जीजा बाई,प्रिंस कक्कड़,हरीश मोटघरे,पूजा उज्वने,गीता मानिकपुरी,शोएब रिज़वी,कमलेश उज्वने,कन्हैया अग्रवाल,सुनील सोनी,अनिल यादव,शैलेन्द्र साहू,गंगाधर देवांगन,मनीष चक्रवर्ती,नीरज शिवेदी,डिकेश साहू,वीरेंद्र मारोती,हरीश चन्द्राकर,गगन लरोकर आदि कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।।




