छत्तीसगढ़

चोरी की सूचना पर कारोबारी के घर जांच के लिए पहुंची पुलिस रह गई दंग, कारोबारी के घर से 2 करोड रुपए से अधिक की मिली नकदी |


कुश अग्रवाल बलौदा बाजार: – बिलाईगढ़ जिला के भटगांव में कारोबारी के यहां दो करोड़ 76000 से अधिक का कैश मिलने से पुलिस दंग रह गई नोट गिनने के लिए रात में ही मंगाई गई मशीन।



पूरा मामला बिलाईगढ़ जिले के भटगांव का है जहां दिन बुधवार को जनरल स्टोर कारोबारी ने अपने घर में चोरी की सूचना भटगांव थाने में दर्ज कराई जांच के लिए मडगांव पुलिस उसके घर पहुंची तभी उसके पुत्र के कमरे के पलंग के नीचे पलंग के नीचे रखे संदूक में भारी मात्रा में कैश देखकर दंग रह गई।

पुलिस ने बुधवार को नगदी रकम को जप्त कर व्यापारी से पूछताछ कर रही है। इतनी भारी मात्रा में नगदी मिलने से पुलिस अफसरों का भी माथा ठनका । हवाला या अन्य संदिग्ध कारोबार का पैसा होने की आशंका जताई जा रही है।

बिलाईगढ़ एसडीओपी संजय तिवारी भी मौके पर मौजूद । फिलहाल पुलिस नगदी को जप्त कर कारोबारी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button