राशिफल - अध्यात्म

Karwa Chauth 2020 – करवा चौथ पर मांग में ऐसे लगाया सिंदूर तो जीवन में आएगी परेशानी

Karwa Chauth 2020 – करवा चौथ का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं. इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. करवा चौथ का त्योहार इस वर्ष 4 नवंबर 2020 को पड़ रहा है. करवा चौथ के पर्व में भी सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु की कामना करके मां पार्वती को समर्पित व्रत रखती हैं और अटल सौभाग्य की कामना करती हैं. भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाहित महिलाओं के लिए मांग में सिन्दूर लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि इसे सुहाग की निशानी माना जाता है. लेकिन कई बार महिलाएं जाने-अनजाने में अपनी मांग में गलत सिन्दूर भर लेती हैं. और इस सिन्दूर का गलत प्रभाव उनके पति पर पड़ता है. कई बार इसके प्रभाव के कारण दंपति के बीच दूरियां भी आने लगती हैंयखासकर करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपनी मांग में ऐसा सिन्दूर कभी नहीं लगाना चाहिए. जिससे उनके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न हो जाए.

करवा चौथ पर ऐसेे लगाएं मांग में सिंदूर

जब भी आप अपनी मांग में सिन्दूर भरें तो आप मां पार्वती का ध्यान जरुर करें. क्योंकि मां पार्वती ही अखंड सौभाग्यवती का वरदान देती हैं.

करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपने माथे से लेकर पूरी मांग में सिन्दूर लगाना चाहिए. करवा चौथ के दिन मांग को सिन्दूर से अधूरा नहीं भरना चाहिए. माथे से लेकर पूरी मांग में सिन्दूर भरा हुआ देखकर मां पार्वती बहुत प्रसन्न होती हैं. और उस महिला को अखंड सौभाग्यवती का वरदान देती हैं. जब कोई स्त्री भरपूर मात्रा में सिन्दूर लगाती है तो मां पार्वती को बहुत खुशी होती है.

कई महिलाएं फैशन के चलते माथे पर शॉर्ट सिन्दूर लगाना पसन्द करती हैं. लेकिन ऐसा करना शास्त्रों के अनुसार निषेध है. ऐसी महिलाओं को माता पार्वती बिलकुल भी पसंद नहीं करती हैं. अगर आप कम मात्रा में अथवा शॉर्ट में सिन्दूर लगाती हैं तो आपके पति पर हमेशा विपदाएं बनी रहती हैं. इसके प्रभाव के कारण आपका पति किसी पराई स्त्री के प्रति आकर्षित हो सकता है. आप दोनों के बीच में दूरियां पैदा हो सकती हैं. आपके पति के कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध हो सकते हैं. शास्त्रों में कहा जाता है कि भरपूर मात्रा मे माथे पर सिन्दूर लगाने से पति-पत्नी में प्रेम और भी बढ़ जाता है. माथे पर भरपूर मात्रा में सिन्दूर को देखकर पति आपकी ओर आकर्षित हो जाता है. इसलिए कम से कम खासकर करवा चौथ पर ऐसी गलती कभी ना करें.

Related Articles

Back to top button