छत्तीसगढ़

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस वार्ता, कहा – 11 लोक सभा सीटों पर तीन चरणों में होंगे चुनाव

रायपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुवे बताया की भारत निर्वाचन आयोग के लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा के बाद पुरे छत्तीसगढ़ में कल शनिवार दिनांक 16 मार्च 3 बजे से आदर्श आचरण संहिता लागु हो गयी है । छत्तीसगढ़ में 11 लोक सभा सीटों पर तीन चरणों में लोक सभा चुनाव होंगे।

रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चंपा, सुरगुजा, बस्तर, महासमुंद, कांकेर, राजनांदगाव, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा लोक सभा सीटों पर चुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबासाहेब कंगले ने बताया की प्रदेश की सभी ११ लोक सभा सीटों के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गयी है ।
पहले चरण में केवल छत्तीसगढ़ की एक लोक सभा -बस्तर लोक सभा के लिए मार्च २० को अधिसूचना जारी होगी और 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होगा.

दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ तीन लोक सभा – राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मार्च 28 को अधिसूचना जारी की जाएगी और अप्रैल 26 को मतदान होगी ।

तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के सात लोक सभा सीटों – दुर्ग, रायपुर, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीटों के लिए अप्रैल 12 को अधिसूचना जारी होगी और मतदान 7 मई में होगा. मतगणना सभी 11 लोक सभा सीटों के लिए जून 4 को होंगी।

राज्य में कुल 11 लोकसभा सीटों में 6लोकसभा सीट अनारक्षित है 4 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु आरक्षित है , एवं 1 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। राज्य में निर्वाचन संपन्न कराये जाने हेतु 11 रिटर्निंग अधिकारी एवं 90 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किये जा चुके हैं | उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा चुका है | निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अब सम्पूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

प्रथम चरण में कुल 1 लोकसभा क्षेत्र (लो.स.क्षेत्र क्रमांक10-बस्तर) के 1961 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा।
द्वितीय चरण में कुल 3 लोकसभा क्षेत्रों (लो.स.क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव, 9-महासमुंद, एवं 11- कांकेर) के 6,567 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा।

तृतीय चरण में कुल 7 लोकसभा क्षेत्रों (लो.स.क्षेत्र क्रमांक 1-सरगुजा, 2-रायगढ़, 3-जांजगीर-चाम्पा, 4-कोरबा, 5-बिलासपुर, 7-दुर्ग एवं 8-रायपुर) के 15,701 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा।

आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों में मतदाता को मतदान हेतु एपिक कार्ड अथवा निम्न में से कोई एक Identity Card (पहचान पत्र) प्रस्तुत किया जा सकता है :
i. आधार कार्ड,
ii. मनरेगा जॉब कार्ड,
iii. बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोग्राफ युक्त पासबुक,
iv. श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड,
v. ड्राइविंग लायसेंस,
vi. पैन कार्ड,
vii. रजिस्ट्रार जनरल ऑफ़ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड,
viii. भारतीय पासपोर्ट,
ix. फोटोग्राफ युक्त पेंशन दस्तावेज,
x. केंद्र/राज्य सरकार/PSUs/पब्लिक लिमिटेड कंपनी के Employees को जारी किया गया फोटोग्राफ युक्त Service Identity Card,
xi. MPs/MLAs/MLCs को जारी किया गया Official Identity Card एवं
xii. सामाजिक न्य्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी Unique Disability ID (UDID) Card.

दिनांक 08.02.2024 को निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 2 सौ बावन है जिनमें से 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 4 सौ पांच पुरुष मतदाता एवं 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 1 सौ पंद्रह महिला मतदाता पंजीकृत हैं । छत्तीसगढ़ के 8 लोक सभा और 61 विधान सभा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक है ।

प्रदेश में सेवा मतदाताओं की संख्या 19 हजार 905 है। राज्य का Elector-Population Ratio- 66.70 प्रतिशत एवं Gender Ratio- 1015 है ।

छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लोकसभा क्षेत्रों में 24109 मूल मतदान केन्द्र एवं 120 सहायक मतदान केन्द्रों सहित कुल 24229 मतदान केंद्र हैं और कुल 20951 मतदान केन्द्र लोकेशन हैं, जिनमें से 3221 शहरी क्षेत्र में तथा 17730 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं।
चिन्हांकित दिव्यांग (PwD) मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 638 है।
प्रदेश में तृतीय लिंग के कुल 732 मतदाता पंजीकृत हैं।
प्रदेश में कुल 17 प्रवासी भारतीय मतदाता पंजीकृत है।
कुल मतदाताओं में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 77 हजार 184 है।
इसी प्रकार प्रदेश में 20-29 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 47 लाख 11 हजार 890 है।
85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 82 हजार 476 है।
राज्य में 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की संख्या 2,855` है।
राज्य में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फ़रवरी 2024 को किया जाकर इसे 2 प्रतियों में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जिले स्तर पर प्रदान किया जा चूका है।
राज्य में अंतिम प्रकाशन दिनांक 8 फ़रवरी 2024 के पश्चात् भी सतत अद्यतनिकरण में मतदाताओं का नाम जोड़े जाने की कार्यवाही निरंतर प्रक्रियाधीन है ।

Related Articles

Back to top button