मनोरंजन

इस मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबी पूरी इंडस्ट्री… |

मलयालम इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। अपनी हिट फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर मामूकोया का बुधवार को निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 76 वर्षीय मामूकोया की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनके अचानक चले जाने से फैंस सदमे में हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वह इंडस्ट्री में काफी एक्टिव थे और उनके चाहने वालों की संख्या अनगिनत थी।

दिग्गज अभिनेता को उनके हास्य बोध, सहजता और मलयालम की कोझिकोड शैली के अलावा उनकी बुद्धिमता के लिए जाना जाता था। करीब चार दशक लंबे अपने करियर में मामूकोया ने कई फिल्मों में हास्य अभिनय के जरिए अपनी विशेष पहचान बनाई। वर्ष 1946 में जन्मे मामूकोया अपने स्कूल के दिनों से ही रंगमंच पर अभिनय किया करते थे। उन्होंने नीलांबुर बालन की फिल्म ‘अन्यारुदे भूमि’ के साथ फिल्मों की दुनिया में प्रवेश करने से पहले जीविका कमाने के लिए कई अन्य काम भी किए। मामूकोया ने लगभग 500 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘संदेशम’, ‘नादोडिक्कट्टू’, ‘इन्नाथ चिंता विषयम’, ‘हिज हाइनेस अब्दुल्ला’, ‘थलयनमंथरम’, ‘वरवेलपु’ और ‘रामजी राव स्पीकिंग’ जैसी कॉमेडी फिल्में भी शामिल हैं।

Read More- बाइक सवार सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला और युवक की मौत, शादी का कार्ड बांटने गए थे चाचा भतीजा

दिग्गज अभिनेता को उनके हास्य बोध, सहजता और मलयालम की कोझिकोड शैली के अलावा उनकी बुद्धिमता के लिए जाना जाता था। करीब चार दशक लंबे अपने करियर में मामूकोया ने कई फिल्मों में हास्य अभिनय के जरिए अपनी विशेष पहचान बनाई। वर्ष 1946 में जन्मे मामूकोया अपने स्कूल के दिनों से ही रंगमंच पर अभिनय किया करते थे। उन्होंने नीलांबुर बालन की फिल्म ‘अन्यारुदे भूमि’ के साथ फिल्मों की दुनिया में प्रवेश करने से पहले जीविका कमाने के लिए कई अन्य काम भी किए। मामूकोया ने लगभग 500 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘संदेशम’, ‘नादोडिक्कट्टू’, ‘इन्नाथ चिंता विषयम’, ‘हिज हाइनेस अब्दुल्ला’, ‘थलयनमंथरम’, ‘वरवेलपु’ और ‘रामजी राव स्पीकिंग’ जैसी कॉमेडी फिल्में भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button