अब बंजर जमीन पर उगेंगे अंजन के वृक्ष, किसानो के लिए वरदान साबित होंगे ये वृक्ष

बिलासपुर : जलवायु परिवर्तन के बदलते परिवेश के बीच चल रहे अनुसंधान में वृक्षों की खोज में ऐसी प्रजाति की पहचान की जा चुकी है, जिसमें बेहद अनोखे गुणों का होना पाया गया है। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि यह प्रजाति अपने छत्तीसगढ़ की हर प्रकार की भूमि और तापमान में तैयार की जा सकेगी। अंजन के वृक्ष में 42 से 47 डिग्री सेल्सियस जैसे उच्चतम तापमान में भी जिंदा रहने की क्षमता का खुलासा हुआ है। निचले स्तर यानी 1 से 10 डिग्री सेल्सियस जैसे निम्नतम तापमान को भी सहन करने की क्षमता रखती है ।
Read also – बड़ी खबर – गोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड
अब इस अंजन के वृक्षों की मदद से अनुपयोगी भूमि पर भी हरियाली लाई जा सकेगी। इस वृक्ष की बेहद दिलचस्प बात यह है कि यह प्रजाति उच्चतम और निम्नतम तापमान पर भी मजबूती से खड़ी रहती है।अनुसंधान में अंजन को रेतीली, पथरीली और उथली भूमि पर बेहतर परिणाम देने वाला पाया गया है। प्रदेश का बड़ा हिस्सा दोमट और लाल मुरूम मिट्टी का है। इस प्रकार की जमीन पर भी अंजन का वृक्ष शीघ्र तैयार होता है। यह प्रजाति ऐसी मिट्टी में ही अच्छे से बढ़ती है।
अंजन एक बहु उपयोगी पेड़ है, जिसकी पत्तियां पशुओं के लिए उत्तम चारा है l फर्नीचर, गृह निर्माण कार्य सहित अन्य कामों में इसकी लकड़ी का उपयोग किया जाता है l यह वृक्ष 48 डिग्री से -5 डिग्री तापमान तक सहन कर सकता है l कृषिवानिकी के अंतर्गत खेत में लगाने पर एक सूक्ष्म वातावरण बनाकर फसलों को गर्मी एवं अत्यधिक सर्दी से बचाव करने में कारगर साबित हुआ है l संरक्षण के अभाव में अंजन के प्राकृतिक वृक्ष धीरे-धीरे लुप्त हो रहे हैं।
Read also – तीसरी बार पिता बने आतिफ असलम, सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं सिंगर
अनजान की लकड़ी बेहद कठोर, बेहद भारी और मजबूत होती है जिसकी वजह से अंजन की लकड़ियो को पुलों में बीम के रूप में उपयोग किया जाता जाता है। रेल की पटरियो में बिछे स्लीपर भी इसी के बने होते है। बैलगाड़ी के पहियों के लिए भी इसकी लकड़ियां महत्वपूर्ण मानी गई हैं। बायोमास के बढ़ते उपयोग के बीच अंजन ने अपनी पहचान इस क्षेत्र में भी बना ली है। प्रति वृक्ष एक किलो सूखा बायोमास का मिलना प्रमाणित हुआ है। इसके अलावा इसकी पत्तियों और टहनियों से उच्च गुणवत्ता वाली खाद भी बनाई जा सकती है।



