छत्तीसगढ़

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… |


Suicide: जिले के ग्राम जाजंग में एक युवती की उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी सक्ति पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि ग्राम जाजंग की रहने वाली सुशीला महंत पिता लालदास महंत 21 वर्ष रात को अपने घर वालों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई।

read more- छत्तीसगढ़ – फसल की देखभाल के लिए 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीद रहा ये किसान, कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश

Suicide: अगले दिन सुबह उसकी मां जब उसे उठाने कमरे में गई, तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवती की मां ने आनन-फानन में मामले की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। सूचना पर मौके में पहुुंची पुलिस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। युवती के बाएं हाथ में किसी धारदार हथियार से कुछ काटने का निशान भी बरामद हुए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।



Related Articles

Back to top button