छत्तीसगढ़

गरियाबंद में पूर्व दैवेभो वन कर्मी की नक्सलियों ने की हत्या, लगातार धमकी के बाद निर्मम हत्या

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- जिले में एक पूर्व दैवेभो वन कर्मी की नक्सलियों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है मामला मैनपुर विकासखंड के गोबरा का है, मृतक का नाम हेमलाल बताया जा रहा है, हालांकि फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि नक्सलियों ने हेमलाल की हत्या क्यों की।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय हेमलाल की नक्सलियों ने हत्या कर दी, फिलहाल हेमलाल का शव पोस्टमार्डम के लिए मैनपुर अस्पताल लाया गया है, पुलिस मामले में ज्यादा कुछ बोलने को तैयार ही नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार हेमलाल कुछ समय पहले वन विभाग में दैवेभो कर्मचारी के रूप में गोबरा में तैनात था लेकिन नक्सलियों की लगातार धमकी के कारण कुछ माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी एवं फिलहाल वह अपने परिवार को कांटीपारा में छोड़कर अकेले नगरी के बोडरा भोथली गांव में रह रहा था, कल ही वह अपने गांव कांटीपारा आया था और आज सुबह नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button