छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया नंद कुमार साय को, मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्य सरकार द्वारा श्री साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री नन्द कुमार साय
को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
ने श्री साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 29, 2023
आपको बता दें कि बीजेपी के एक प्रमुख आदिवासी चेहरा एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले साय पहली बार 1977 में मध्य प्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे. वह 1980 में बीजेपी की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए.
इसके बाद वह 1985 में तपकरा से बीजेपी विधायक चुने गए. वह 1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए. साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख रहे.
जब नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने. साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने. बता दें कि वर्तमान में नंद कुमार साय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है.



