छत्तीसगढ़

रायपुर में अवैध जमीनों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, कॉलोनी वासियों ने की सुरक्षा की मांग


छत्तीसगढ़ के राजधानी में इन दिनों अवैध जमीनों के कब्जा करने के मामले लगातार सामने आ रहे है. वहीं आज 27 दिसंबर को रायपुर के जोन क्रमांक 3 आनंद नगर पर नगर निगम ने कार्रवाई जारी है.आपको बता दें ये कार्यवाही नाला पाटकर उठाए दिवार को लेकर की है..

इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कॉलोनी वासियों का कहना है कि, लोगों के चेहरे देख निगम वाले कार्यवाही कर रहे है. निगम द्वारा किए जा रहे कार्यवाही से हमें कोई शिकायत नहीं है. लेकिन टूट रहा है तो, किसी एक की दीवार नहीं सभी की दीवार टूटनी चाहिए

Read also – घूंघट के नीचे गुटखा खाती है नवविवाहिता बहु, मामला पहुंचा कोर्ट, पुरा मामला जान हैरान रह जाओगे आप

निगम से की सुरक्षा की मांग

वहीं नाला बनाने के लिए उसका पैरामीटर सेट सेट होना चाहिए. साथ ही उसकी सही लम्बाई और चौड़ाई भी तैय कर ली जाए. वहीं कालोनी वासियों का यह भी कहना है कि, ये तीसरी बार है. जो इस तरह दीवार तोड़े जा रहे हैं.और हमें इस तह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. निगम दीवार तोड़कर चले जाते हैं, और पीछे से चोर घरों में घुसकर गाड़ी – मोटर,घरेलू सामान, साथ ही बिजली कनेक्शन ले उड़ते हैं. निगम अपनी पूरी कार्यवाही करें पर हमारी सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम करें.



Related Articles

Back to top button