छत्तीसगढ़

MMS कांड वाली एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु बनी गंगूबाई, शेयर किया ये Video – cgtop36.com


भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु (Trisha kar Madhu) का MMS पिछले साल अगस्त में खूब वायरल हुआ था। इस MMS के बाद तो त्रिशा को हर कोई जानने लगा। त्रिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वो अपनी रील्स बनाकर शेयर करती हैं। त्रिशा ने हाल ही में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के मशहूर गाने ‘मेरी जां’ पर अपना एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में त्रिशा आलिया भट्ट की तरह शराब की बोतल हाथ में लिए एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ है।

गौरतलब है कि त्रिशाकर मधु के इंस्टाग्राम पर 356K फॉलोअर्स हैं। वहीं त्रिशा सिर्फ 87 लोगों को फॉलो करती हैं। बता दें कि कोलकाता में पैदा हुईं त्रिशा कर मधु ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वो आशी तिवारी (Ashi Tiwari) के साथ मूवी ‘नमक हराम’ (Namak Haraam) की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले त्रिशा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो रेड कलर की साड़ी में डांस करती नजर आई थीं। त्रिशा ने इस वीडियो में समांथा रूथ प्रभु पर फिल्माए गाने ऊ अंटावा मावा पर जबर्दस्त डांस किया था।

त्रिशा (Trisha kar Madhu) का एमएमएस वायरल होने के बाद उन्होंने इस पर अपनी सफाई दी थी। एक्ट्रेस का कहना था कि कुछ लोगों ने उनके नाम और फोटो से फर्जी अकाउंट बनाया है और उसी से गंदे-गंदे कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले त्रिशा ने कहा था कि जो वीडियो वायरल हुआ है वो आज का नहीं बल्कि चार साल पुराना है। तब मेरा बचपना था और हम लोगों ने वीडियो बना लिया था।

त्रिशा कर मधु ने जानी दुश्मन, मुकद्दर और दुलहिन गंगा पार के जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू और राकेश मिश्रा जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है। इसके अलावा भोजपुरी गाने ‘ए दूल्हा महाराज’ में भी वो नजर आ चुकी हैं। त्रिशा कर मधु ने 1999 में तमिल फिल्म ‘जोड़ी’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

Asianet news hindi



Related Articles

Back to top button