छत्तीसगढ़
अस्पताल में भर्ती अजीत जोगी से मिले बृजमोहन, व्याकुल जोगी परिवार को बंधाया धीरज
ईश्वर से की उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
अचानक तबियत बिगड़ने से आईसीयू में भर्ती हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से मिलने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल नारायणा हॉस्पिटल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने जोगी के हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी भी ली।
उन्होंने हॉस्पिटल में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री जोगी की पत्नी विधायक रेणु जोगी,पुत्र अमित जोगी और विधायक धर्मजीत सिंह से भी भेट कर उन्हें धीरज बंधाया तथा श्री जोगी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।




