छत्तीसगढ़
Breaking news – रायपुर में फिर नाबालिग से दुष्कर्म, अपराध लगातार राजधानी में बढ़ता हुवा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों का खौफ लगातार है। यहां एक बार फिर 13 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपचारी बालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि पुरानी बस्ती इलाके में कुछ दिन पहले ही गैंगरेप की घटना सामने आई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। मासूम के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने अपचारी को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ़ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। अपराधियों में कानून का डर न बराबर हो गया है। लगातार राजधानी में चाकूबाजी शराब पीकर हुड़दंग और हत्या रपे जैसी घटनाएं अब आम हो चली हैं।




