छत्तीसगढ़

छात्रों को क्वारेंटाइन सेंटर से भेजे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, कुछ दिन रुक जाते तो बेहतर होता

छात्रों को क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के पहले ही घर भेजे जाने के मामले में स्वास्थ्य का बड़ा बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा यह फैसला दबाव में लिया गया है, उन्होंने कहा कि बच्चों को भेज तो दिया गया है पर अब निगरानी की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब 50 सेंटर के बदले 2800 घरो में निगरानी करनी पड़ेगी। पालकों के दबाव के बावजूद अगर हम कुछ दिन और रुक जाते तो ज्यादा बेहतर होता। स्वास्थ्य मंत्री के बयान से ये भी साफ है कि छात्रों को भेजे जाने के पहले स्वास्थ्य विभाग से कोई सलाह मश्वरा भी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button