छत्तीसगढ़
पूर्व सीएम अजित जोगी के हालत में हुवा सुधार, जारी किया हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन
नारायणा अस्पताल प्रबंधन ने अजीत जोगी के स्वास्थ्य को लेकर बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य में थोड़ा-सा सुधार हुआ है. दिमाग में बहुत कम हलचल दर्ज की गई है. आंखों के पुतलियों के फैलाव में आज थोड़ी कमी आई है. ऑडियो थेरेपी के माध्यम से भी उपचार का प्रयास जारी है. ऑडियो थेरेपी के जरिये अजीत जोगी को उनके पसंदीदा गाना सुनाया जा रहा है.




