देश विदेश

परिजनों की गैर-मौजूदगी में प्रेमी पहुंचा मिलने प्रेमिका से, ऐसी हालत में पकड़ा फिर कर दिया गांववालों ने ये काम – cgtop36.com


प्रेमिका के परिजनों की गैर-मौजूदगी में उससे मिलने उसके घर आया था. मगर जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया. यह निर्णय लिया गया कि इन दोनों की शादी करवा दी जाए.

दरअसल बिहार के नालंदा (Nalanda) में एक युवक को चोरी-छिप कर अपनी प्रेमिका से मिलने आना महंगा पड़ा. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव की है. सोमवार की दोपहर को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. मगर उसे देख लिया गया, और लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसको पकड़ लिया. बाद में उन्होंने प्रेमी जोड़े की गांव के मंदिर में शादी करवा दी.

मिली जानकारी के मुताबिक सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह निवासी अमरजीत कुमार को दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर की रहने वाली एक लड़की के साथ चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह दोनों अक्सर छिप-छिप कर एक-दूसरे से मिलते थे. सोमवार की दोपहर अमरजीत अपनी प्रेमिका के परिजनों की गैर-मौजूदगी में उससे मिलने उसके घर आया था. मगर जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया. यह निर्णय लिया गया कि इन दोनों की शादी करवा दी जाए.

इसके बाद परिजनों के द्वारा बाजार से शादी का समान और नये-नये कपड़े खरीदकर ले आया गया. फिर स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मदद से गांव के ही एक मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई. बिना बैंड-बाजा, बराती के मंदिर में हुई इस शादी से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल यह प्रेमी जोड़ा परिणय सूत्र में बंध कर खुश नजर आ रहा है. शादी के बाद प्रेमी अमरजीत अपने पत्नी बनी प्रेमिका को मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर रवाना हो गया.



Related Articles

Back to top button